लाइव न्यूज़ :

Crime News Hindi: फतेहपुर के एक गांव में घिनौनी हरकत, 12 साल की मंदबुद्धि बच्ची से रेप

By भाषा | Updated: March 12, 2020 20:31 IST

बारह साल की मंदबुद्धि बच्ची को उसका पड़ोसी 29 वर्षीय सेठ कुशवाहा दुकान से सामान दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और उससे बलात्कार किया।

Open in App

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर गांव में 12 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बकेवर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ए.के. गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया, “घटना मंगलवार रात की है।

बारह साल की मंदबुद्धि बच्ची को उसका पड़ोसी 29 वर्षीय सेठ कुशवाहा दुकान से सामान दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और उससे बलात्कार किया।” उन्होंने बताया,“बच्ची रात करीब 11 बजे अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद बुधवार शाम आरोपी सेठ कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।”

उन्होंने बताया कि आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। एसएचओ ने बताया, “पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।” उन्होंने बताया,“घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है और उसकी तलाश में उसके संभावित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है।” 

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?