लाइव न्यूज़ :

पहले गले लगाया और किस किया, फिर सिगरेट पीकर प्रेमिका ने चलाई प्रेमी पर गोली, रिलेशनशिप में आ रही दूरी से थी परेशान

By आजाद खान | Updated: December 17, 2021 10:01 IST

प्रेमी से दूरी होने के कारण एक प्रेमिका ने अपनी ही प्रेमी पर गोली चला दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रेमिका के अपने ही प्रेमी पर हमला कर देने का मामला सामने आया है। हमले का कारण दोनों के बीच हो रही दूरी बताया जा रहा है।इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम अलर्ट:पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में लवर के दूरी बनाने से नाराज एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी पर गोली चला दी। हालांकि इस हमले में लड़के की जान बच गई है और आरोपी प्रेमिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम के इस अजीबो गरीब घटना के पीछे प्रेमिका के मकसद का अभी पता तो नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि प्रेमी के प्रेमिका से दूर रहने के कारण उसने यह अपराध करने की कोशिश की है। मामले की जांच पुलिस कर रही है और आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला बर्धमान जिले के कटवा थाना के अंतरगत केशिया गांव में बुधवार देर रात को घटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक नौकरी के सिलसिले में झारखंड गई प्रेमिका ने वहां से लौटने के बाद अपने प्रेमी को पास के एक सर्कस ग्राउंड में अकेला ही बुलाया था। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका ने पहले अपने प्रेमी को गले लगाया और फिर उसे किस किया। इसके बाद दोनों ने वहां सिगरेट भी पिया। पुलिस ने आगे बताया कि प्रेमिका ने मौका पाकर अपने पास रखा तमंचा निकाला और लड़के पर हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में लड़का केवल घायल हुआ है। लड़का ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका ने उस पर हमला कर मौके से फरार हो गई जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ भी लिया है। पुलिस को प्रेमिका के पास से हमले में इस्तेमाल किए जाने वाला तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं।

प्रेमी से दूरी होने के कारण प्रेमिका ने किया था हमला

हालांकि शुरुआती जांच में अभी यही खुलासा हुआ है कि इस हमले के पीछे दोनों के बीच हो रही दूरी थी। प्रेमिका का कहना था कि वे दोनों एक दूसरे से दूर हो रहे थे इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया था। बता दें कि लड़के का इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालात अभी ठीक है। 

टॅग्स :क्राइमपश्चिम बंगालक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर