लाइव न्यूज़ :

VIDEO: महिला अपराध पर भावुक जया बच्चन, कहा- ...आप लोग मेरे सामने खड़े हैं, आपको पकड़ के न मार दूं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 5, 2019 14:40 IST

उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी महफूज हैं, इस पर जया बच्चन ने कहा, ''अरे उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? किसी की सुरक्षा नहीं है। अभी आपको घटनाएं बताऊंगी यूपी की तो आप चौंक जाएंगे।''

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप-आग कांड मामले पर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के निशाने पर आ गई है।मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर होगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर उबाल देखा जा रहा है लेकिन दुष्कर्म जैसी वारदातों का ग्राफ थम नहीं रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है जहां एक रेप पीड़िता को अदालत जाते समय जिंदा जला दिया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन एक बार फिर गुस्सा जाहिर किया है। 

जया बच्चन से जब पत्रकार ने प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, ''ये क्या हो रहा है? अगर हम बहुत सख्त शब्द यूज करते हैं तो हमें कहा जाता है कि आपको ये नहीं बोलना चाहिए था.. अभी मुझे ऐसा लगता है कि कहीं गुस्से में.. आप लोग मेरे सामने खड़े हैं.. आपको पकड़ के न मार दूं..।''

उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी महफूज हैं, इस पर जया बच्चन ने कहा, ''अरे उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? किसी की सुरक्षा नहीं है। अभी आपको घटनाएं बताऊंगी यूपी की तो आप चौंक जाएंगे।''

यहां देखें वीडियो-

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप-आग कांड मामले पर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के निशाने पर आ गई है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा। 

आग कांड में रेप पीड़ता की शरीर 90 फीसदी तक झुलस चुका और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मामले के सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी सख्त है और यूपी पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। वहीं मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर होगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

टॅग्स :जया बच्चनक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए