लाइव न्यूज़ :

ढाई साल की बच्ची के बलात्कार, हत्या के दोषी को मौत की सजा, अदालत ने माना दुर्लभतम मामला

By भाषा | Updated: March 28, 2019 20:34 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च (भाषा) एक अदालत ने 2013 में ढाई साल की बच्ची के बलात्कार और हत्या के दोषी व्यक्ति को बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाई।

दोषी सुरेश पासवान के अपराध को ‘‘दुर्लभतम’’ मामला करार देते हुए सत्र अदालत के मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ कंजीलाल ने उसे मृत्युदंड दिया।

अदालत ने पासवान को बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत बलात्कार और हत्या और अपहरण का दोषी ठहराया।

अभियोजन के अनुसार, पास के रेस कोर्स के पास घोड़ों की देखभाल करने वाले 40 साल के पासवान ने 21 जुलाई 2013 की रात को खिदिरपुर के पास हैस्टिंग क्षेत्र के एक फ्लाईओवर के नीचे से एक बच्ची को उठाया था।

बच्ची की मां मानसिक रूप से बीमार थी और उसका पिता उसे छोड़कर चला गया था।

बच्ची के गुम होने पर उसकी दादी उसे खोजने में जुट गई। पास में रहने वाले कुछ बच्चों को अगली सुबह यह लड़की रेस कोर्स के पास एक गटर में मिली।

पीड़ित बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ और उसकी गला दबाकर हत्या की गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट