लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी को कोर्ट ने एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:32 IST

हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को एक वाहन में ले जाने के दौरान निलंबित पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को दिल्ली की एक कोर्ट ने छह मई तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिये सिंह को अदालत की अनुमति से अपनी हिरासत में रखा था।पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी से और अधिक पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर के निलंबित पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस साल के आरंभ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को एक वाहन में ले जाने के दौरान सिंह को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने सिंह को छह मई तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिंह की 30 दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। 

दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिये सिंह को अदालत की अनुमति से अपनी हिरासत में रखा था। पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी से और अधिक पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। अदालत ने मामले में तीन अन्य आरोपियों--जावेद इकबाल, सैयद नवीद मुश्ताक और इमरान शफी मीर-- को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बचाव पक्ष के वकील प्रशांत प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए क्योंकि यदि उन्हें छोड़ दिया गया तो वे भाग सकते हैं या जांच को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

डीएसपी सिंह को इस साल जनवरी में जम्मू कश्मीर पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सिंह को जम्मू कश्मीर स्थित हीरा नगर जेल से दिल्ली लाया था। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश रचने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। 

इसमें कहा गया है कि जम्मू कश्मीर और पंजाब के युवाओं को आतंकी हरकतों को अंजाम देने के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्राथमिकी में डी कंपनी (माफिया) और छोटा शकील का भी जिक्र है। डी कंपनी भगोड़ा एवं अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहीम संचालित करता है। सिंह को इसी प्राथमिकी के तहत हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला