लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल इंडोनेशिया के 12 नागरिकों को कोर्ट ने किया आरोप मुक्त

By भाषा | Updated: September 29, 2020 21:39 IST

मुंबई पुलिस ने इन सभी 12 लोगों पर महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के इस फैसले की जानकारी आरोपियों की तरफ से केस लड़ रही वकील इशरत खान ने दी है।मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जी. वाई. घुले ने मंगलवार को इंडोनेशिया के 12 नागरिकों को आरोप मुक्त किया है।

मुंबई: यहां की एक अदालत ने मंगलवार को इंडोनेशिया के 12 नागरिकों को आपराधिक मामले में आरोप मुक्त कर दिया। उन पर आरोप था कि दिल्ली में मार्च में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने की बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया था।

राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम को बाद में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट पाया गया और विभिन्न राज्यों की पुलिस ने इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को पकड़ा था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जी. वाई. घुले ने मंगलवार को इंडोनेशिया के 12 नागरिकों को आरोप मुक्त कर दिया, जिन्होंने कार्यक्रम के बाद मुंबई की यात्रा की थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह जानकारी उनके वकील इशरत खान ने दी। उन्होंने कहा कि अदालत का विस्तृत आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

मुंबई पहुंचने के बाद अधिकारियों को सूचित नहीं करने के लिए पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 188 (लोकसेवक के आदेशों का पालन नहीं करने), धारा 269 (लापरवाही पूर्ण कृत्य जिससे दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा हो) और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। भाषा नीरज नीरज दिलीप दिलीप

टॅग्स :तबलीगी जमातकोर्टकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी