लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: होली से पहले बहाया खून, पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

By गुणातीत ओझा | Updated: March 9, 2020 16:35 IST

संपत्ति के विवाद में राजस्थान में उदयपुर के घोड़ी गांव में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दंपति गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के उदयपुर में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पति-पत्नी की मौतसंपत्ति को लेकर रिश्तेदारों में लंबे समय से चला आ रहा था विवाद

उदयपुरःराजस्थान के उदयपुर जिले में एक दम्पत्ति की उनके रिश्तेदारों ने भूमि विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। घटना रविवार रात में घोड़ी गांव में हुई जब तीन आरोपी बंसी लाल (42) के घर में घुस गए और उसे तथा उसकी पत्नी लक्ष्मी (40) की पिटाई कर दी। रिषभदेव थाने के एसएचओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला भी किया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से दो आरोपियों की पहचान रमेश और प्रकाश के तौर पर की गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’’ 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घोड़ी गांव में बंशीलाल मीणा और रामा मीणा के परिवारों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। रविवार देर रात भी दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद रामा गुट के लोग तलवार, चाकू तथा अन्य हथियार निकालकर ले आए और बंशीलाल मीणा तथा उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई की हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सोमवार सुबह पुलिस को घटना का पता चला। इस घटना से घोड़ी गांव में दो गुट बन गए तथा तनाव की स्थिति बन गई। मृतक पक्ष के लोगों ने दंपती के शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही वह शवों को उठाएंगे।

इधर, पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए ऋषभदेव सहित आसपास थानों की पुलिस के साथ उदयपुर से भी अतिरिक्त पुलिस बल घोड़ी गांव भेजा है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी समझाइश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक शव मौके पर पड़े हैं। इधर, भाजपा और कांग्रेस के आदिवासी नेता भी घटनास्थल पहुंचकर समझाइश के प्रयास में जुटे हैं। ऋषभदेव थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :हत्याकांडराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज