लाइव न्यूज़ :

बरेली में दंपति की हत्या, फिरोजाबाद में फल विक्रेता को गोली मारी, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 14:41 IST

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बदमाशों ने नीरज सत्संगी और उसकी पत्नी रूपा के सिर पर मूसल से वार किया गया। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। रूपा की मौके पर ही मौत हो गयी और नीरज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक शहर समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रूपा सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में खजांची के रूम में कार्यरत थी।

बरेली में राजेंद्रनगर थानाक्षेत्र के गुलमोहर पार्क में बदमाशों ने एक महिला बैंककर्मी के घर में घुसकर उसकी और उसके पति की हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बदमाशों ने नीरज सत्संगी और उसकी पत्नी रूपा के सिर पर मूसल से वार किया गया। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। रूपा की मौके पर ही मौत हो गयी और नीरज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक शहर समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रूपा सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में खजांची के रूम में कार्यरत थी।

पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ लगता है। वारदात का मकसद लूट नहीं लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के लक्ष्मी नगर का निवासी सोनू (28) फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

कुमार ने बताया कि सोनू बुधवार देर रात घर लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोग आये और उन्होंने सोनू के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए उस पर तीन गोलियां चला दीं और वे फरार हो गए। उन्होंने बताया कि एक गोली सोनू के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।

सूचना पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और थाना पुलिस पहुंच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?