लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मेरठ में कोरोना मरीजों के चलते इलाके को सील करने पहुंची थी पुलिस, लोगों ने कर दिया टीम पर हमला

By भाषा | Updated: April 12, 2020 05:41 IST

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मेरठ के जाली कोठी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को अस्पताल ले जाने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस संबंध में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मेरठ के जाली कोठी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर शनिवार को हमला हो गया। ये लोग वहां कोरोना वायरस के मरीजों के मौजूद होने की पुष्टि के बाद क्षेत्र को सील करने पहुंचे थे।अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हमले के सिलसिले में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश में मेरठ के जाली कोठी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर शनिवार को हमला हो गया। ये लोग वहां कोरोना वायरस के मरीजों के मौजूद होने की पुष्टि के बाद क्षेत्र को सील करने पहुंचे थे। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हमले के सिलसिले में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवस्थी ने बयान में बताया कि मेरठ के जाली कोठी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को अस्पताल ले जाने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस संबंध में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने टीम पर पथराव किया जिससे एक पुलिस अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को तीन लोग स्थानीय जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ये लोग महाराष्ट्र के मालेगांव से मेरठ आए थे और एक मस्जिद में रुके हुए थे। शुक्रवार को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

शुक्ला ने बताया कि शनिवार की सुबह दिल्ली गेट के थाना प्रभारी पुलिस बल और सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सिंह के साथ जाली कोठी क्षेत्र में एक गली को सील करने गए थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनका विरोध किया, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव किया।

उन्होंने बताया कि हमले में सिटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इलाके को सील किया जा रहा है और अब वहां शांति है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामेरठलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी