लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: नाइजीरिया में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर युवक को गोली मारी

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:55 IST

पुलिस और एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़े शहरों में बंद लागू करने समेत कई कदम उठाए गए हैं। देश में अब तक 184 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि इनमें से दो की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजवान ने दक्षिणी राज्य डेल्टा के वारी शहर के निवासी जोसेफ पेसू को नियमों का उल्लंघन करने के लिए बृहस्पतिवार को गोली मार दी। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने एएफपी से कहा, “घटना कल हुई जब कुछ युवक बंद का विरोध कर रहे थे।”

वारीः नाइजीरिया में कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी।

पुलिस और एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़े शहरों में बंद लागू करने समेत कई कदम उठाए गए हैं। देश में अब तक 184 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि इनमें से दो की मौत हो चुकी है।

एक सूत्र ने बताया कि बंद पर अमल के लिए तैनात की गई सेना के एक जवान ने दक्षिणी राज्य डेल्टा के वारी शहर के निवासी जोसेफ पेसू को नियमों का उल्लंघन करने के लिए बृहस्पतिवार को गोली मार दी। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने एएफपी से कहा, “घटना कल हुई जब कुछ युवक बंद का विरोध कर रहे थे।” बृहस्पतिवार को जारी एक वक्तव्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने घटना की निंदा की और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनाइजीरियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा