लाइव न्यूज़ :

प्रवासी कामगारः बलिया और बांदा में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूरों ने आत्महत्या की, घर में नहीं थे रुपये

By भाषा | Updated: June 12, 2020 14:05 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया और बांदा में प्रवासी कामागार ने आत्यहत्या कर ली। दोनों जन शहर से गांव लौटे थे। घर में पैसे न होने के कारण पति और पत्नी में झगड़ा होता था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के छोटे भाई बृजलाल के हवाले से पुलिस ने बताया, "पिछले दो-चार दिनों से घर खर्च के लिए पैसे न होने की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शव शुक्रवार सुबह महामाई देवस्थान के पास खेत में लगे जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।बृहस्पतिवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और सुखराज आधी रात को घर से निकल गया था।

बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में एक मजदूर ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ईंट-भट्ठे में काम करने वाला मजदूर सुखराज प्रजापति (35) लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने पर अपने गांव महुआ वापस लौटा था।

उसका शव शुक्रवार सुबह महामाई देवस्थान के पास खेत में लगे जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के छोटे भाई बृजलाल के हवाले से पुलिस ने बताया, "पिछले दो-चार दिनों से घर खर्च के लिए पैसे न होने की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

बृहस्पतिवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और सुखराज आधी रात को घर से निकल गया था।" उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजन जब खेत गए को उसका शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया।

पुलिस का मानना है कि संभवतः आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है। 

आर्थिक तंगी के चलते प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या की

उत्तराखंड से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बैरिया थाना के प्रभारी संजय त्रिपाठी के अनुसार अंजनी कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिया-मांझी मार्ग पर सड़क किनारे एक पेड़ से फांसी लगाकर बृहस्पतिवार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि गांव का निवासी था । त्रिपाठी ने बताया कि अंजनी उत्तराखंड के हरिद्वार में निजी कम्पनी में मजदूर का कार्य करता था । लॉकडाउन के बाद वह 15 दिन पहले गांव आया था। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी के कारण घरेलू कलह से परेशान होकर अंजनी ने आत्महत्या की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारप्रवासी मजदूरMigrant labour
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज