लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: लॉकडाउन के दौरान शराब नहीं मिली तो पी गए वार्निश और पेंट, तीन लोगों की मौत

By प्रिया कुमारी | Updated: April 6, 2020 12:42 IST

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में वार्निश और पेंट पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। देश में हुए लॉकडाउन के कारण शराब नहीं खरीद पा रहे थे, इसलिए उन्होंने पेंट और वार्निश ही पी लिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के चेंगलपट्टू में  वार्निश और पेंट पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। लॉकडाउन के कारण शराब नहीं खरीद पा रहे थे ।

कोरोना वायरस से जारी लॉकडाउन के बीच तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में शराब नहीं मिलने और उसकी तलब में वार्निश और पेंट पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार की है।

तीनों लोगों की पहचान शिवशंकर, प्रदीप और शिवारमन के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। जांच में पता चला है कि तीनों लोग आदतन शराब पीने वाले थे और लॉकडाउन के कारण शराब नहीं खरीद पा रहे थे इसलिए उन्होंने वार्निश के साथ मिक्स पेंट पी लिया जिससे उनकी जान चली गई। 

21 दिनों के लिए देश को पूर्ण लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य और भोजन जैसी आवश्यक चीजों के अलावा सभी सेवाओं को रोक दिया गया है। ये लॉकडाउन 25 मार्च से लागू है। ऐसे में शराब की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। तमिलनाडु सरकार ने पिछले सप्ताह राज्य द्वारा संचालित TASMAC स्टोर को भी 14 अप्रैल तक बंद करने की भी घोषणी की थी।

ये कोई पहला मामला नहीं हैं जहां शराब न मिलने के कारण जान गई हो। इससे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में एक रिक्शा चालक ने शराब न मिलने के कारण गुस्से में खुद को आग लगा लिया था। शराब को लेकर हो रही घटनाओं को देखते हुए केरल सरकार ने पहले ऑनलाइन ऑर्डर पर उसे घर पहुंचाने की पेशकश की थी। इस शर्त के अनुसार डॉक्टर के पर्चे के साथ शराब खरीदा जा सकता था। हालांकि बाद में हाई कोर्ट ने इस पर भी रोक लगा दी थी। 

टॅग्स :तमिलनाडुकोरोना वायरसकेरलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला