लाइव न्यूज़ :

बेरोजगार पिता ने भोजन न मिलने से परेशान बेटे को वैनगंगा नदी में डुबोकर हत्या की

By भाषा | Updated: May 29, 2020 21:37 IST

जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे को नदी में डुबोकर मारने की बात बताने के बाद फिर खुद कोतवाली पुलिस थाना पहुंच कर पुलिस हत्या की जानकारी दी। आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

बालाघाटः कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण बालाघाट में कथित रूप से बेरोजगार हुए 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने परिवार को भोजन न मिलने से परेशान होकर अपने आठ वर्षीय बेटे के दोनों हाथ बांधकर वैनगंगा नदी में डुबोकर शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी पिता पहले अपने घर गया और घर में बेटे को नदी में डुबोकर मारने की बात बताने के बाद फिर खुद कोतवाली पुलिस थाना पहुंच कर पुलिस हत्या की जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि नगर के सरस्वती नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सुनील जायसवाल ने आज दोपहर अपने पुत्र प्रतीक जायसवाल (आठ) की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पुलिस थाना पहुंचा और पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

परस्ते ने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

परस्ते ने कहा कि आरोपी पिता ने पुलिस को दिये अपने बयान ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसके पास कोई काम नहीं था। इसलिए अपने परिवार को पालने में अक्षम होने के कारण अपने बेटे की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने कहा कि बेटे को मार कर वह अपना वंश खत्म करना चाहता था।

वहीं, परिजनों के अनुसार आरोपी काम नहीं होने के कारण अक्सर तनाव में रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज आरोपी की बड़ी बेटी जिसकी उम्र 10 साल है का जन्मदिन भी था। जिसके लिये केक लेने के नाम पर आरोपी पिता अपने बेटे को लेकर घर से निकला था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा