लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: निजी एम्बुलेंस में  70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2020 15:17 IST

लॉकडाउन का फायदा निजी वाहन, एम्बुलेंस उठा ले रहे हैं। वह लोगों से अधिक पैसे लेकर यहां से वहां पहुंचा रहे है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में निजी एम्बुलेंस ने स्मैक का कारोबार शुरू कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर की ओर से आ रही एक निजी एम्बुलेंस को जब रुकवाया गया तो उससे उतरकर एक युवक भागने लगा।भाग रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और एम्बुलेंस में छिपाई गयी 70 ग्राम स्मैक बरामद की।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले की कल्याणपुर थाना पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान वाहन जांच में एक निजी एम्बुलेंस में से 70 ग्राम स्मैक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कल्याणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बताया, "शुक्रवार को बंद का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए गोविंदपुर मोड़ के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। कानपुर की ओर से आ रही एक निजी एम्बुलेंस को जब रुकवाया गया तो उससे उतरकर एक युवक भागने लगा।"

उन्होंने बताया, "भाग रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और एम्बुलेंस में छिपाई गयी 70 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामसिंह (36) बताया। उसने बताया कि वह पुरानी बिंदकी (फतेहपुर) का रहने वाला है।"

कुमार ने बताया, "पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर एम्बुलेंस लेकर बाराबंकी गया था, वहां से वह एक हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से 70 ग्राम स्मैक खरीद कर वापस लौट रहा था, तभी वह पकड़ा गया।"

एसएचओ ने बताया, "पकड़ा गया युवक स्मैक तस्कर है। उसके खिलाफ स्मैक तस्करी के पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में एम्बुलेंस को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ भी बंद के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। स्मैक तस्कर और एम्बुलेंस चालक को जेल भेज दिया गया।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारकानपुरकोरोना वायरस लॉकडाउनCoronavirus Lockdown
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?