लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: शादी में कूक द्वारा थूक लगाकर नान बनाने का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

By आजाद खान | Updated: April 23, 2022 10:25 IST

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद के मोदीनगर में थूक कर नान पकाने का वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी शादी समारोह का है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में थूक कर नान बनाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे नान बनाने वाला शख्स नान बनाते समय पहले थूक रहा है फिर नान को तंदूर में डाल रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर एक्शन लेने की बात की जा रही है। आपको बता दें कि यूपी में ही इस तरह के कई मामले सामने आए हैं जहां थूक कर रोटी और नान बनाने का मामला सामने आया है। कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई भी की है। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कूक के नान बनाते समय नान में थूकते हुए दिखाई दिया है। यह वीडियो गाजियाबाद के मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि यह किसी शादी की घटना है जहां पर यह कूक नान बनाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले का है जिसे दूर से रिकॉर्ड किया गया है। 2 मिनट 50 सिकेंड के इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कैसे कूक हर नान को पकाने से पहले थूक रहा है फिर उसे पका रहा है। अब इस घटना के सामने आने के बाद लोग इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी है। इसी साल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी एक ऐसे ही घटना घट चूकी है जहां पर कूक थूक कर रोटी बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कूक समेत पांच हेल्पर को भी गिरफ्तार किया था। वहीं इस घटना से पहले मेरठ में भी एक ऐसा ही केस सामने आया था जहां नौशाद नामक एक शख्स को पलिस ने इस अराध के लिए उसे गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम