लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता हत्याकांड: हॉस्पिटल के बाहर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, भाई ने कहा- अंतिम संस्कार के लिए नहीं दे रहे शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2019 11:49 IST

Congress leader Vikas Chaudhary murder case live updates news: बीके हॉस्पिल के बाहर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस से कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

Open in App

फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता व नेता विकास चौधरी की हत्या के बाद हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस के ढ़ेर सारे कार्यकर्ता फरीदाबाद में स्थित बीके हॉस्पिटल के बाहर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच विकास चौधरी के भाई गौरव चौधरी ने अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं मिलने का आरोप लगाया है। बता दें कि गुरुवार (27 जून) को फरीदाबाद में जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।   

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक गौरव चौधरी ने कहा कि अस्पताल वाले शव नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि वे हमें और कितना प्रताड़ित कर सकते हैं, पुलिस यहां क्यों तैनात है? हम सिर्फ अपने भाई का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। 

 

उधर, बीके हॉस्पिल के बाहर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस से कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारों की तलाश करने के लिए पुलिस की कई टीम लगा दी गई हैं। मौके से 7.65 एमएम के 16 खोल बरामद हुए हैं। गोलियां .32 बोर की किसी पिस्तौल से चली हैं।

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला