लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान छोड़कर चली गई ईसाई महिला आसिया बीबी के रिश्तेदार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2020 16:05 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के एक मामले में बरी हुई और पिछले वर्ष देश छोड़कर चली गई ईसाई महिला आसिया बीबी के एक रिश्तेदार की हत्या करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के उप महानिरीक्षक सोहेल अख्तर सुखेरा ने कहा कि जॉर्ज की शिकायत पर पुलिस ने एक छापा मारा और नजमा और बागू को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ने यूनुस की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।पुलिस ने इस हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई की और यूनुस हत्या मामले के संदिग्धों को 48 घंटे में पकड़ लिया।

लाहौर: पाकिस्तान में ईशनिंदा के एक मामले में बरी हुई और पिछले वर्ष देश छोड़कर चली गई ईसाई महिला आसिया बीबी के एक रिश्तेदार की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हत्या कर दी गई है। यूनुस मसीह (50) गत 25 मई को लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर दाओ की मलियां, शेखूपुरा के पास एक नाले में मृत मिले। उनकी किसी ने हत्या कर दी थी। 

यूनुस मसीह के भाई जॉर्ज मसीह द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी इस मामले में प्रमुख संदिग्ध हैं। जॉर्ज ने कहा कि यूनुस 24 मई से लापता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस की पत्नी नजमा के इरफान उर्फ बागू के साथ संबंध हैं और संदेह जताया कि हो सकता है कि उन्होंने यूनुस की हत्या कर दी हो। 

पंजाब के उप महानिरीक्षक सोहेल अख्तर सुखेरा ने कहा कि जॉर्ज की शिकायत पर पुलिस ने एक छापा मारा और नजमा और बागू को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ने यूनुस की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को इस मामले के आसिया बीबी मामले से कोई संबंध होने का कोई कारण नहीं मिला। पुलिस ने हालांकि इस हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई की और यूनुस हत्या मामले के संदिग्धों को 48 घंटे में पकड़ लिया।

टॅग्स :पाकिस्तानहत्याकांडइमरान खानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने