लाइव न्यूज़ :

1998 में छोटा राज ने दाऊद को मारने की रची थी साजिश, गैंगस्टर लकड़ावाला ने किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 25, 2020 09:35 IST

दो दशकों तक फरार रहे और दाऊद के करीबी सहयोगी रहे लकड़ावाला (50) ने उसके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली तथा हत्या के प्रयासों के मामलों में पिछले महीने गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया.

Open in App
ठळक मुद्देदाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी मुन्ना झिंगाड़ा उर्फ सैयद मुदस्सर हुसैन ने 2000 में छोटा राजन पर हमला किया था. लकड़ावाला पर 2002 में बैंकॉक के व्यस्त बोबई मार्केट में हमला किया गया.

गैंगस्टर ऐजाज लकड़ावाला ने मुंबई पुलिस को बताया कि छोटा राजन के गुर्गों ने 1998 में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जान से मारने की साजिश रची थी, लेकिन वे सफल नहीं हुए. दो दशकों तक फरार रहे और दाऊद के करीबी सहयोगी रहे लकड़ावाला (50) ने उसके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली तथा हत्या के प्रयासों के मामलों में पिछले महीने गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया.

उसने पुलिस को बताया कि दाऊद इब्राहिम को मारने के असफल प्रयास के बाद छोटा शकील के गुर्गों ने उस पर और गैंगस्टर छोटा राजन पर हमला किया था. अपराध शाखा के एक सूत्र ने बताया कि छोटा राजन के कुछ करीबी साथियों ने भारतीय एजेंसियों के साथ मिलकर 1998 में कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की साजिश रची थी.

दाऊद को मारने के लिए विकी मल्होत्रा, फरीद तनाशा, बालू डोकरे, लकड़ावाला, विनोद मटकर, संजय घाटे और बाबा रेड्डी की टीम कराची गई थी, लेकिन सफल नहीं हुई. उस समय दाऊद को कराची में उसकी बेटी मारिया की मौत के बाद एक दरगाह पर जाना था.

सूत्र ने बताया, ''विकी मल्होत्रा और अन्य लोग उसका इंतजार कर रहे थे. लेकिन दाऊद इब्राहिम नेपाल के एक सांसद से इस बारे में सूचना मिलने के बाद बड़ी सुरक्षा के साथ दरगाह आया था और उन्हें इस ऑपरेशन को टालना पड़ा.'' जब टीम उस फ्लैट पर पहुंची जहां वह ठहरी थी तो छोटा राजन ने उनसे फौरन निकलने को कहा. क्योंकि दाऊद को ऑपरेशन की जानकारी मिल गई थी. बाद में मल्होत्रा ने नेपाली सांसद को मार दिया.

दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी मुन्ना झिंगाड़ा उर्फ सैयद मुदस्सर हुसैन ने 2000 में छोटा राजन पर हमला किया था. लकड़ावाला पर 2002 में बैंकॉक के व्यस्त बोबई मार्केट में हमला किया गया. धार्मिक प्रवृत्ति के लकड़ावाला ने दावा किया कि छोटा शकील के गुर्गों ने उसे पास से छाती, हाथ और गर्दन पर गोलियां मारीं, लेकिन वह एक ताजीब पहने होने की वजह से बच गया.

टॅग्स :दाऊद इब्राहिममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा