लाइव न्यूज़ :

चित्तौड़गढ़ः मां ने 7 और तीन साल की दो बेटी और 5 वर्ष के बेटे को फांसी पर लटकाया, शराबी पति के व्यवहार से परेशान थी, खुद भी दे दी जान

By भाषा | Updated: May 5, 2022 19:11 IST

पोल्ट्री फार्म में रूपा (28) ने अपनी दो बेटियों शिवानी (7), किरण (3) और बेटे रितेश (5) को फांसी पर लटकाया और बाद में खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश निवासी महिला और उसका पति अपने परिवार के साथ चार पांच साल से पोल्ट्री फार्म में रह रहे थे। महिला शराबी पति के व्यवहार से परेशान थी।

जयपुरः राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार रात एक महिला ने कथित तौर पर तीन बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपासना थाना के थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि कपासन गांव के आरएनटी कॉलेज के एक पोल्ट्री फार्म में यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाते हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि बीती रात पोल्ट्री फार्म में रूपा (28) ने अपनी दो बेटियों शिवानी (7), किरण (3) और बेटे रितेश (5) को फांसी पर लटकाया और बाद में खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिये गये।

इस संबंध में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मध्य प्रदेश निवासी महिला और उसका पति अपने परिवार के साथ चार पांच साल से पोल्ट्री फार्म में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला शराबी पति के व्यवहार से परेशान थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर