लाइव न्यूज़ :

चित्तौड़गढ़ः 7 वाहन से 25 हमलावर आए और होटल को घेरकर गोलियां बरसाईं, सेवानिवृत्त एएसआई के बेटे अजयराज सिंह झाला की गोली मारकर हत्या, होटल की पहली मंजिल से फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 15:20 IST

पुलिस के मुताबिक, निम्बाहेड़ा का रहने वाला पीड़ित अजयराज सिंह झाला अपने तीन दोस्तों के साथ होटल में खाना खा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 25 हमलावर सात वाहनों में सवार होकर आए और होटल को घेर लिया। चेहरे तौलिए या साफे से ढक रखे थे। हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं।गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं।

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक होटल में कुछ हथियारबंद लोगों ने 33 वर्षीय युवक पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि बजरी खनन को लेकर पुराना विवाद इस हत्या का कारण हो सकता है। यह घटना रविवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा चौराहे के पास एक होटल पर हुई। पुलिस के मुताबिक, निम्बाहेड़ा का रहने वाला पीड़ित अजयराज सिंह झाला अपने तीन दोस्तों के साथ होटल में खाना खा रहा था।

पुलिस के अनुसार, करीब 25 हमलावर सात वाहनों में सवार होकर आए और होटल को घेर लिया। उनमें से कुछ ने अपने चेहरे तौलिए या साफे से ढक रखे थे। हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के बीच विवाद की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अजयराज को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में से दो की पहचान कुख्यात अपराधी भैरूलाल गुर्जर और डिग्गी राज सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर अजयराज को घसीटा और होटल की पहली मंजिल से फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने परिसर से बाहर निकलते समय दो वाहनों में आग लगा दी। अजयराज के दोस्त उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल के शवगृह के बाहर एकत्र हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना दिया। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए