लाइव न्यूज़ :

चित्रकूटः गैर कानूनी ढंग से विधायक पति अब्बास से मुलाकात करने गईं निकहत अरेस्ट, जेल अधीक्षक समेत आठ जेलकर्मी निलंबित, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 17:23 IST

Chitrakoot: कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के महानिदेशक (डीजी) आनन्‍द कुमार ने बताया कि, "जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर और पांच जेल वार्डरों को कर्तव्य के निर्वहन में शिथिलता के लिए निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।'' 

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी।प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) श्यामदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।भारतीय दंड संहिता की धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120बी समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की रगौली जेल में गैर कानूनी ढंग से अपने विधायक पति अब्बास अंसारी से मुलाकात करने गईं निकहत अंसारी को पुलिस ने जेल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

 

चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ उन्होंने चित्रकूट की रगौली जेल में छापेमारी की, जहां एक डिप्टी जेलर के कमरे में धन शोधन मामले में दो महीने से बंद विधायक अब्बास अंसारी से उनकी पत्नी निकहत अंसारी गैर कानूनी ढंग से मुलाकात करते हुए मिलीं।

उन्होंने बताया कि निकहत की तलाशी में मोबाइल फोन के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस को अब्बास अंसारी की पत्नी के पास से सऊदी अरब की कुछ मुद्राएं भी मिली हैं। शुक्ला ने बताया कि इस सिलसिले में रगौली जेल पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) श्यामदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

कर्वी कोतवाली में जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निकहत और उनके चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387, 222, 186, 506, 201, 120बी समेत अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि निकहत अंसारी को जेल के फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच के बाद आरोपी जेल अधिकारियों की भी गिरफ्तारी होगी। घटना का संज्ञान लेते हुए कारागार विभाग ने कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने पर जेल अधीक्षक सहित आठ जेलकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के महानिदेशक (डीजी) आनन्‍द कुमार ने बताया कि, "जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर और पांच जेल वार्डरों को कर्तव्य के निर्वहन में शिथिलता के लिए निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?