लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद मामला: SIT को सबूत के तौर पर दिया गया वीडियो हुआ वायरल, पीड़िता के पिता SC से करेंगे शिकायत

By भाषा | Updated: September 15, 2019 17:51 IST

कथित पीड़िता के पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं वे साक्ष्य तो उनकी बेटी के ही पास थे। उनका कहना है कि यह एक साजिश है और वह इसकी जानकारी उच्चतम न्यायालय को देंगे और पूरे मामले की जांच कराने का आग्रह करेंगे । 

Open in App

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित पीड़िता के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी ने साक्ष्य के तौर पर चिन्मयानंद का मालिश का वीडियो विशेष जांच दल (एसआईटी) को दिया था मगर सोशल मीडिया पर यह वीडियो और उसके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए जा रहे हैं । 

कथित पीड़िता के पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं वे साक्ष्य तो उनकी बेटी के ही पास थे। उनका कहना है कि यह एक साजिश है और वह इसकी जानकारी उच्चतम न्यायालय को देंगे और पूरे मामले की जांच कराने का आग्रह करेंगे । 

वहीं, दूसरी ओर रविवार को स्वामी चिन्मयानंद के पक्ष में हिंदू महासभा के तथाकथित नेता ओम जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने छह दिसंबर को राम मंदिर का निर्माण करने की घोषणा की है, ऐसे में अगर स्वामी चिन्मयानंद को कुछ हो जाता है तो मंदिर निर्माण में रोड़ा पैदा होगा । 

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से चिन्मयानंद के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं करने और अगर दर्ज होता है तो उसे रद्द करने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए थे।

उच्चत न्यायालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और उसके आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की जो पूरे मामले की जांच कर रही है । 

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने