लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: नेपाल में लाइव स्‍ट्रीमिंग कर रहा था चीनी फूड ब्‍लॉगर, इतने में प्रतिद्वंदी ने धारधार हथियार से कर दिया हमला-हुई मौत

By आजाद खान | Updated: December 19, 2022 10:07 IST

आपको बता दें कि चीनी फूड ब्‍लॉगर गान सॉजियोंग सोशल मीडिया पर काफी फेमस थे। वे सोशल मीडिया पर 'Fatty Goes to Africa' नाम से जाने जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देलाइव स्‍ट्रीमिंग कर रहे चीनी फूड ब्‍लॉगर की कैमरे पर हत्या हो गई है। आरोप है कि उसके प्रतिद्वंदी ने ईर्ष्या में उसकी जान ली है। घटना के बाद पुलिस ने प्रतिद्वंदी को गिरफ्तार कर लिया है।

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू के इंद्रा चौक पर एक चीनी फूड ब्‍लॉगर की हत्या कर दी गई है। बता दें कि यह घटना जिस वक्त घटी है, उस समय चीनी फूड ब्‍लॉगर लाइव स्‍ट्रीमिंग कर रहा था। ऐसे में लाइव स्‍ट्रीमिंग के वीडियो में ही उस पर अटैक होता है और चीनी फूड ब्‍लॉगर चिल्लाता है, ऐसा सुनाई दे रहा है। 

पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में चीनी फूड ब्‍लॉगर के एक और साथी गंभीर रुप से घायल हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे आपसी मतभेद और पैसे का लेन देन बताया जा रहा है। 

वीडियो में क्या दिखाई दिया

काठमांडू के इंद्रा चौक में चीनी फूड ब्‍लॉगर लाइव स्‍ट्रीमिंग कर रहा था और वीडियो बना रहा था। वह वीडियो में कुछ लोगों से बात कर रहा है, ऐसा भी देखा गया है। चीनी फूड ब्‍लॉगर गान सॉजियोंग (Gan Soujiong) के आगे-आगे दो शख्स चलते हुए नजर आ रहे है जिससे वह बात भी कर रहा है। 

वीडियो के लगभग अंत में देखा गया है कि अचानक गान पर हमला होता है और वह चिल्लाने लगता है। इतने में पास से कई और आवाज भी सुनाई देती है और गान द्वारा पकड़ा गया कैमर डगमगाने लगता है और वह उनकी फोटो नहीं दिखाई देता है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि चीनी फूड ब्‍लॉगर गान सॉजियोंग को सोशल मीडिया पर 'Fatty Goes to Africa' के नाम से फेमस है। यही नहीं सोशल मीडिया पर उनके 50 लाख फॉलोअर्स भी हैं। यह जब घटना घटी है उस समय गान काठमांडू के इंद्रा चौक में लाइव स्‍ट्रीमिंग कर रहा था। गान पर हमला 4 दिसंबर को हुआ है और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। 

यहां देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि घटना के बाद 37 साल के चीनी नागरिक व आरोपी फेंग झेंगयंग (Feng Zhengyung) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस हमले में 32 साल के लि चुझान (Li Chuzan) भी घायल हो गए थे जिनका इलाज कर उन्हें ठीक किया जा रहा है।

गान से करता था ईर्ष्या करता था आरोपी प्रतिद्वंदी- रिपोर्ट

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी फेंग नेपाल में ही रहता है। आरोपी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और उसे अयुन नाम से बुलाते है। बताया जाता है आरोपी गान का एक प्रतिद्वंदी  है और वह उससे जलता भी था। ऐसे में इन दोनों को लेकर उनके बीच काफी विवाद भी हो चुका है। 

यही नहीं दोनो के बीच पैसे के लेनदेन के भी मामले थे और इससे पहले उनका लड़ाई भी हुआ था। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त दोनों एक साथ थे और ऐसे में आरोपी ने गान पर धारधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। 

टॅग्स :क्राइमनेपालचीनPoliceसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए