लाइव न्यूज़ :

सनकी शख्स ने चाकू से हमला कर आठ स्कूली बच्चों की हत्या की, प्रेमिका की आंख फोड़ने के आरोप में काट चुका है सजा

By भाषा | Updated: September 3, 2019 15:19 IST

आरोपी 40 वर्षीय स्थानीय निवासी है और उसे घटना के तुरन्त बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जमानत बाहर है। घटना के बाद से लोग स्कूल प्रशासन को लेकर लोग काफी गुस्से में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना चीन के ब्यांगपिंग शहर के ‘चायोंगपो ग्रेड स्कूल’ में हुई।घटना वाले दिन स्कूल में नए अकादमिक सत्र का पहला दिन था।

मध्य चीन स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर आठ बच्चों की हत्या कर दी और वहीं दो अन्य को घायल कर दिया। ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार घटना सोमवार को हुबेई प्रांत के एंशी काउंटी में ब्यांगपिंग शहर के ‘चायोंगपो ग्रेड स्कूल’ में सुबह करीब आठ बजे हुई।

स्कूल में सोमवार को नए अकादमिक सत्र का पहला दिन था। उसने कहा कि आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। उसने कहा कि आरोपी 40 वर्षीय स्थानीय निवासी है और उसे घटना के तुरन्त बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

खबर में कहा गया कि आरोपी की अपराधिक पृष्ठभूमि है और अपनी प्रेमिका की आंख फोड़ने के प्रयास में आठ साल जेल में रहा है। वह जमानत पर बाहर था। खबर में कहा गया कि घटना से व्यापक स्तर पर आक्रोश है। कई लोगों ने स्कूलों से सुरक्षा कड़ी करने की अपील भी की है। 

टॅग्स :चीनहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह