लाइव न्यूज़ :

Child Theft Gang Exposed: बच्चा चोरी गैंग पर शिकंजा, दो शिशुओं को बचाया, दिल्ली और हरियाणा में कई स्थानों पर तलाशी, जानिए डिटेल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 16:15 IST

Cbi Exposed Gang Baby Smugglers: बाल तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी मिलने पर संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को दिल्ली और हरियाणा में कई स्थानों पर तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरोह का भंडाफोड़ कर दो शिशुओं को बचाया है।दोनों शिशुओं को केशवपुरम में एक स्थान से बचाया गया।

Cbi Exposed Gang Baby Smugglers: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से निःसंतान दंपतियों को बच्चे बेचने वाले सात लोगों को गिरफ्तार करके बाल तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और अभियान के दौरान दो शिशुओं को बचाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई ने शुक्रवार शाम को दिल्ली और हरियाणा में सात स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। एजेंसी के अधिकारियों ने डेढ़ दिन और 15 दिन के दो शिशुओं को बरामद किया, जिन्हें गिरोह बेचने की योजना बना रहा था।

सीबीआई ने गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में सोनीपत का नीरज और दिल्ली के पश्चिम विहार की इंदु पवार, पटेल नगर का असलम, कन्हैया नगर की पूजा कश्यप, मालवीय नगर की अंजलि, कविता और रितु शामिल हैं।

गिरोह फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन के जरिए बच्चे गोद लेने के इच्छुक निःसंतान दंपतियों से संपर्क करता था। सीबीआई प्रवक्ता ने अभियान के बारे में बताया, ‘‘गिरोह के लोग वास्तविक माता-पिता के साथ-साथ ‘सरोगेट’ माताओं से भी बच्चे खरीदते थे और उसके बाद शिशुओं को चार से छह लाख रुपये प्रति बच्चे की कीमत पर बेचते थे।

ये आरोपी गोद लेने से संबंधित दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करके कई निःसंतान दंपतियों से लाखों रुपये की ठगी करने में भी शामिल थे।’’ तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 5.5 लाख रुपये नकद और अन्य दस्तावेज जब्त किए। सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपियों सहित 10 लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के विभिन्न प्रावधानों और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि तस्करों का एक नेटवर्क गोद लेने के उद्देश्य के साथ-साथ अन्य अवैध उद्देश्यों के लिए भी भारत भर में शिशुओं की खरीद और बिक्री में शामिल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा