लाइव न्यूज़ :

चिकमगलुरूः सास ज्योति, साली नादिनी सिंधु और बेटी मौल्या को गोली से उड़ाया?, फिर रत्नाकर गौड़ा खुद को गोली मारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 18:14 IST

Chikmagalur: पुलिस के मुताबिक सिंधु के पति अविनाश (38) के पैर में भी गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन लोगों की हत्या में भी इसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।

Chikmagalur: कर्नाटक के चिकमगलुरू जिले के मगलू गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले रत्नाकर गौड़ा ने अपनी सास ज्योति (50), साली नादिनी सिंधु (24) और बेटी मौल्या (6) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक सिंधु के पति अविनाश (38) के पैर में भी गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद गौड़ा ने एसबीबीएल (सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग) पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन लोगों की हत्या में भी इसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के अनुसार अपराध करने से पहले आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके परिवार ने उसे धोखा दिया है। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाया कि वह उसे छोड़कर दो साल से घर से दूर रह रही थी।

पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण लोगों की हत्या की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने यहां बालेहोन्नूर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी लगायी गयी हैं। आगे की जांच जारी है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए