लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट में 11 लाख रु. घाटे का पैसा वसूलने गई युवती की गला दबाकर हत्या; आरोपी ने कई दिनों तक दुकान में छिपाए रखा शव, बदबू आने पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 08:47 IST

आरोपी ने पीड़िता के शव को दुकान के अंदर रखा, लेकिन परिसर से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद वह शनिवार को शव को अपनी कार में अपने मोहल्ले में ले गया और वहीं रख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका छात्रावास में रह रही थी और लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थीआरोपी ने मृतका से दोस्ती कर ली थी और उसे शेयर बाजार में कुछ पैसे लगाने का कथित तौर पर लालच दिया था।घाटा होने पर युवती अपने पैसे लेने गई तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश दुकान में छिपा दिया।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पैसे के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि शनिवार देर शाम शहर के कस्तूरबा नगर इलाके में एक कार में भिलाई की रहने वाली पीड़िता प्रियंका सिंह (24) का शव मिला। उन्होंने बताया कि पीड़िता का शव आरोपी आशीष साहू की कार से बरामद किया गया है, जो दयालबंद इलाके में एक मेडिकल स्टोर का मालिक है।

अधिकारी ने कहा कि सिंह दयालबंद में एक महिला छात्रावास में रह रही थी और लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि साहू ने प्रियंका से दोस्ती कर ली थी और उसे शेयर बाजार में कुछ पैसे लगाने का कथित तौर पर लालच दिया था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में प्रियंका को ‘रिटर्न’ के रूप में चार लाख से पांच लाख रुपये मिले, लेकिन जल्द ही उसे 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 15 नवंबर को साहू के मेडिकल स्टोर पर पहुंची और अपने पैसे वापस मांगे।

उन्होंने बताया कि तीखी नोकझोंक के बाद आरोपी ने दुपट्टे से पीड़िता का गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के शव को दुकान के अंदर रखा, लेकिन परिसर से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद वह शनिवार को शव को अपनी कार में अपने मोहल्ले में ले गया और वहीं रख दिया। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने पिछले कुछ दिनों से उससे संपर्क नहीं होने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रियंका के मोबाइल नंबर के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने साहू को हिरासत में लिया, जिसने पैसे से जुड़े विवाद में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस सिलसिले में जांच जारी है। 

 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?