लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: Instagram पर नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी, पीड़ित को लग रहा है अब काम पर जाने से डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 14:18 IST

पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखने पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक युवक को दी गई है। उसने इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक युवक ने भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के कारण जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर के कुम्हारी नगर निवासी राजा जगत (22) ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत की थी कि नुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखने के कारण उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। 

जगत की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि रविवार 12 जून, 2022 को जगत ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट किया था जिसमें नुपुर शर्मा का समर्थन किया गया था। 

इस पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे संदेश भेजा और शुक्रवार तक जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम कासिफ है जो कि रायपुर का निवासी है। जगत रायपुर के लाल गंगा कॉम्प्लेक्स में नौकरी करता है। 

काम में जाने से अब जगत डर रहा है

जगत ने शिकायत में कहा, ‘‘इस घटना के बाद मैं काम पर जाने से डर रहा हूं। इसलिए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगत ने शिकायत में दो मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिसे कासिफ और रितिका नायक का बताया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि जगत की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि शिकायत के बाद जगत को सुरक्षा दी गई है। 

पुलिस ने किसी भी अनहोनी होने पर तुरन्त सूचित करने को कहा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के घर के पास पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। शिकायतकर्ता को किसी भी अनहोनी की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है। इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आपको बता दें कि नुपुर शर्मा ने टीवी पर बहस के दौरान कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया था। 

वहीं, सोशल मीडिया में नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने के बाद राजस्थान के उदयपुर शहर में दर्जी कन्हैयालाल की मंगलवार दोपहर को दो लोग रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़नूपुर शर्माBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज