लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: होटल के कमरे में जबरदस्ती घुसकर युवती से बलात्कार, युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2019 22:46 IST

युवती ने पुलिस को बताया कि आटोमोबाइल कंपनी के प्रशिक्षण के दौरान नायर ने युवती से दोस्ती कर ली और रात में वह उसके (युवती के) कमरे में घुस गया। वहां नायर ने युवती से बलात्कार किया।

Open in App

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में युवती से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शनिवार को यहां बताया कि राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में 23 वर्षीय युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय वरूण नायर को गिरफ्तार किया है।

ठाकुर ने बताया कि कबीरधाम जिले की निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक आटोमोबाइल कंपनी में काम करती है तथा बिलासपुर जिले का निवासी नायर भी इसी कंपनी का कर्मचारी है। बीते गुरूवार को वह प्रशिक्षण कार्य के लिए रायपुर के एक होटल में अन्य कर्मचारियों के साथ रूके हुए थे।

युवती ने पुलिस को बताया कि आटोमोबाइल कंपनी के प्रशिक्षण के दौरान नायर ने युवती से दोस्ती कर ली और रात में वह उसके (युवती के) कमरे में घुस गया। वहां नायर ने युवती से बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने नायर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेपरायपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने