लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: अनुचित तरीके से छूता था, आठवीं की छात्राओं की शिकायत के बाद शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2019 16:02 IST

अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने शनिवार को कुछ छात्राओं को फिर अनुचित तरीके से छूने की कथित रूप से कोशिश की और उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं जिसके बाद छात्राओं ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी और पुलिस के पास शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में जांजगीर-चम्पा जिले के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की कुछ छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में 56 वर्षीय अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चम्पा जिले के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की कुछ छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में 56 वर्षीय अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां से करीब 75 किलोमीटर दूर स्थित पोडीभाटा गांव के एक स्कूल की 15 छात्राओं ने शिक्षक छेदीलाल शर्मा के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत की जिसके बाद अध्यापक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्राओं ने शर्मा के खिलाफ शिकायत की कि उसने कुछ दिन पहले उनसे छेड़छाड़ की थी जिसके बाद छात्राओं ने उसे चेतावनी भी दी थी। शिकायत करने वाली सभी छात्राएं आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने शनिवार को कुछ छात्राओं को फिर अनुचित तरीके से छूने की कथित रूप से कोशिश की और उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं जिसके बाद छात्राओं ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी और पुलिस के पास शिकायत की।

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ स्कूल परिसर में प्रदर्शन भी किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी राज्य के बलौदा बाजार जिले में एक सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्राओं से कथित छेड़छाड़ को लेकर सात अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने