लाइव न्यूज़ :

झारखंड एक बार फिर हुआ शर्मसार, विदेशी पर्यटक के बाद छत्तीसगढ़ की स्टेज परफॉर्मर के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार

By आकाश चौरसिया | Updated: May 4, 2024 17:13 IST

छत्तीसगढ़ की स्टेज परफॉर्मर के साथ गैंग रेप की घटना झारखंड के पलामू में घटी और इस बात की जानकारी जिले की पुलिस ने दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय स्टेज परफॉर्मर के साथ हुआ गैंगरेप अब ये बात झारखंड से सामने आ रही हैदो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है- पुलिस

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय स्टेज परफॉर्मर का झारखंड के पलामू जिले में को-आर्टिस्ट द्वारा गैंग रेप की घटना को अंजाम देने की वारदात सामने आई है। इस बात की जानकारी जिले की पुलिस ने सोमवार को दी है। यह वारदात ऐसे समय में सामने आई है, जब प्रदेश के दुमका जिले में विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ था। 

विश्रामपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने मीडिया को बताया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। यह घटना शनिवार देर रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क पर हुई।

उन्होंने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में वहां छोड़कर आरोपी मौके से भाग गया। एसडीपीओ ने बताया कि महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम के लिए आयी थी। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "किन्हीं कारणों से वह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका. इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गईं"।

सिंह ने कहा, "हुसैनाबाद के रास्ते में, हालांकि, उसे कथित तौर पर आरोपियों ने कुछ नशीला पदार्थ दिया, और फिर कार में उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। उन्होंने उसे बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे छोड़ दिया और भाग गए"। उन्होंने बताया कि पुलिस को रविवार को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।

इस वारदात से कुछ महीने पहले यानी 1 मार्च, 2024 की रात के दौरान दुमका जिले में एक स्पेन से आई विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था, जहां वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है।

टॅग्स :झारखंडछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला