लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः साध्वियों के साथ गैंगरेप का मामला निकला झूठा, गुरू के कहने पर करवाई थी शिकायत दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2018 12:27 IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पेंड्रा इलाके में दो साध्वियों के साथ हुए गैंगरेप का मामला हाल ही में सामने आया था।

Open in App

रायपुर, 21 जून: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पेंड्रा इलाके में दो साध्वियों के साथ हुए गैंगरेप का मामला हाल ही में सामने आया था। ऐसे में अब खबरों की मानें तो ये मामला फर्जी निकला है। कुछ समय पहलेदो साध्वियों ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को गैंगरेप से पीड़ित बताकर न्याय की मांग की थी। 

इस गुहार के बाद सीएम ने गैंगरेप का मामला दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए थे।जिसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उनको पड़कने की प्रक्रिया भी शुरु की। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने जब हकीकत बयां की तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। खबर के दोनों साध्वियों ने अपने गुरु के कहने पर उनके विरोधी चेलों के खिलाफ साजिश कर गैंगरेप का मामला दर्ज कराने के निर्देश दिया था। 

ये घटना यूपी के बस्ती जिले स्थित बाबा सच्चिदानंद के संतकुटी आश्रम के मालिकाना हक़ को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। फिलहाल झूठी रिपोर्ट लिखवाने की बाद इन साध्वियों ने स्वीकार भी कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उनका सीआरपीसी एक्ट की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया। अब पुलिस दोनों ही साध्वियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने और आपराधिक साजिश  रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पेंड्रा थाने में 15 जून 2018 को दो साध्वियों के साथ गैंगरेप की घटना दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया था। साध्वियों के मुताबिक 25 मार्च 2018 की देर शाम उनके साथ आठ लोगों ने बारी-बारी से बलात्कार किया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर केस दर्ज करके जांच की जिसमें अब सच कुछ और ही सामने आया है।  वहीं, बिलासपुर की एएसपी मधुलिका सिंह के मुताबिक इस  गैंगरेप के मामले को ख़ारिज के लिए अदालत भेजा जाएगा, ताकि झूठे मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को राहत मिल सके।

टॅग्स :छत्तीसगढ़रेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला