लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : घरेलू काम करने वाली युवती से बलात्कार, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 30, 2020 06:58 IST

पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता को भी आरोपी बनाया है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी राठिया और युवती के पिता फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू काम करने वाली युवती से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस वर्ष मई महीने में घरघोड़ा के अस्पताल में युवती ने बच्चे को जन्म दिया

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू काम करने वाली युवती से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में युवती से बलात्कार के आरोपी राजा राम राठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को उसके पिता ने पिछले वर्ष राठिया के घर घरेलू कामकाज के लिए भेज दिया था।

इस दौरान राठिया ने युवती को प्रति माह तीन हजार रूपए देने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि राठिया पर आरोप है कि उसने युवती को शादी करने से का झांसा दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया। जब युवती गर्भवती हुई तब राठिया ने युवती को उसके पिता के घर वापस भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मई महीने में घरघोड़ा के अस्पताल में युवती ने बच्चे को जन्म दिया तथा उसे बाद में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के माध्यम से मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जब उसकी तबीयत ठीक हुई तब उसे सरगुजा जिले के नारी निकेतन में भेज दिया गया।

युवती ने यहां अपने साथ हुई घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी। सिंह ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में युवती का बयान लेने के बाद घरघोड़ा पुलिस थाने में राठिया के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता को भी आरोपी बनाया है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी राठिया और युवती के पिता फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि घटना के दौरान युवती के नाबालिग होने की जानकारी मिलेगी तब इससे संबंधित धाराओं को भी जोड़ा जाएगा। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने