लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh ki khabar: नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, 13 लाख रुपये के इनामी थे, कई मामले में वांछित थे

By भाषा | Updated: March 15, 2020 16:03 IST

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सली एरिया कमेटी के सचिव गैंदसिंह कोवाची (35) और उसकी पत्नी रमशीला धुर्वे (22) ने शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमशीला धुर्वे पर पांच लाख रुपये और उसके पति गैंदसिंह कोवाची पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा और वरिष्ठ नक्सलियों द्वारा आदिवासियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। कोवाची के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सली दंपति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस दंपति पर 13 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सली एरिया कमेटी के सचिव गैंदसिंह कोवाची (35) और उसकी पत्नी रमशीला धुर्वे (22) ने शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमशीला धुर्वे पर पांच लाख रुपये और उसके पति गैंदसिंह कोवाची पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा और वरिष्ठ नक्सलियों द्वारा आदिवासियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि कोवाची के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि कोवाची की पत्नी धुर्वे एरिया कमेटी और जोनल मेडिकल टीम की सदस्य थी। वह मुठभेड़ में घायल नक्सलियों को इलाज की सुविधा मुहैया कराती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दंपति को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उनकी सहायता की जाएगी।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़सीआरपीएफभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला