लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः जमीन विवाद में मां, बेटा-बेटी को उतारा मौत के घाट, पिता सहित चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 12, 2020 07:46 IST

पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिले में जमीन से जुड़े विवाद के कारण खानदान के लोगों ने एक परिवार में मां, बेटा, बेटी की हत्या कर दी जबकि पिता, दो बच्चे और उनकी दादी गंभीर रूप से घायल हैं।हमले में जागृति के पति ओष कुमार, बेटा ओमन, बेटी गीतांजलि और सास अनार बाई गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

महासमुंद: जिले में जमीन से जुड़े विवाद के कारण खानदान के लोगों ने एक परिवार में मां, बेटा, बेटी की हत्या कर दी जबकि पिता, दो बच्चे और उनकी दादी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव में आरोपी-पिता पुत्र ने हमला कर जागृति गायकवाड़ (40), उनकी बेटी टीना कुमारी (16) और बेटा मनीष कुमार (13) की हत्या कर दी। हमले में जागृति के पति ओष कुमार, बेटा ओमन, बेटी गीतांजलि और सास अनार बाई गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

ठाकुर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओष कुमार का उसके चचेरे भाई परसराम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परसराम और उसका बेटा ब्रिजसेन आज धारदार हथियार फरसा और मिर्च पाउडर लेकर ओष कुमार के घर पहुंचे। दोनों ने वहां पहुंचते ही परिवार के सदस्यों पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया और उन पर हथियार से हमला कर दिया।

ठाकुर ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी परसराम अपराधी प्रवृत्ति का है। वह हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। परसराम तीन माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।

टॅग्स :हत्याकांडछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!