लाइव न्यूज़ :

जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों की हैवानियत, स्कूल जाने से कतराने लगे छात्र

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 14, 2018 09:47 IST

इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसमें  किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 की तहत भी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

Open in App

रायपुर, 14 जुलाई: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों की पिटाई का ममाला देखने को मिला। इस मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसमें  किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 की तहत भी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

इन शिक्षकों पर सातवीं कक्षा के तीन छात्राओं को बेरहमी से बेल्ट और लाठियों से जमकर पीटने का आरोप है। बच्चों को गंभीर चोट आई हैं। शिक्षक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। घटना बैकुंठपुर के केनापारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की है। जहां इन दिनों त्रैमासिक परीक्षाओं की तैयारियां चल रही थी। सारे छात्राओं को अच्छा नंबर आए, इसके लिए शिक्षक जानकर दबाव बना रहे थे।  

पुलिस के मुताबिक परीक्षा में अच्छा करने का दबाव बनाकर बी.पी गुप्ता और जे.के चक्रवर्ती नामक शिक्षकों ने कई छात्रों को रोजाना पीटना शुरू कर दिया। इससे कई छात्र काफी डरे हुए थे। इस घटना के बाद कई छात्र तो स्कूल तक जाने का नाम नहीं ले रहे थे। इसी बीच 13 जुलाई के दिन छात्राओं को गणित पढ़ाई जा रही थी अचानक स्कूल की बिजली चली गई और सारे छात्र क्लास में अंधेरा होते ही बाहर मैदान में खेलने के लिए निकल गए। 

गुप्तांग काटकर गैंग में करता था शामिल, गिरफ्तार किन्नर ने बताया ऐसे फंसाता था लोगों को जाल में

इसी दौरान शिक्षक बी.पी गुप्ता की स्कूल मैदान में खड़ी कार पर पत्थर लगने से स्क्रैच आ गई। यही नहीं किसी छात्र ने शरारत कर नंबर प्लेट में लिखे एक अंक को फाड़ दिया। दूसरे दिन शिक्षक को जब अपनी गाड़ी में स्क्रैच और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ दिखाई दी तो उन्होंने गुस्से में छात्रों से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें पता पड़ा कि जिस स्थान पर उनकी कार खड़ी थी, उस ओर तीन छात्र खेल कूद कर रहे थे। इस घटना के बाद  बी.पी. गुप्ता और जे.के. चक्रवर्ती ने मिलकर तीनों छात्रों की जमकर पिटाई की। 

परिजन पहले शिक्षक के घर और फिर फौरन स्कूल पहुंचे। स्कूल में प्राचार्य की गैरमौजूदगी के बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को पीटने के बाद शिक्षकों ने धमकी भी दी है कि पिटाई की बात अगर उन्होंने किसी को बताई तो उन्हें उल्टा लटका कर मारेंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला