लाइव न्यूज़ :

Boyfriend Murdered: 17 टुकड़ों में लौटी लाश, लालची गर्लफ्रेंड ने प्यार में दिया धोखा, मिलने आए बॉयफ्रेंड की कर दी हत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 18:20 IST

Boyfriend Murdered: इश्क का बुखार कुछ ऐसा था उस पर की उसकी जान उसकी प्रेमिका ने ही ले ली। शायद, उसे खुद से ज्यादा अपनी प्रेमिका पर एतबार था कि वह उससे प्यार करती है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया लिव-इन पार्टनर के साथ कर दी हत्या बैग में शव के 17 टुकड़े भरकर डैम में फेंक दिया

Boyfriend Murdered: इश्क का बुखार कुछ ऐसा था उस पर की उसकी जान उसकी प्रेमिका ने ही ले ली। शायद, उसे खुद से ज्यादा अपनी प्रेमिका पर एतबार था कि वह उससे प्यार करती है। लेकिन, अकसर प्रेम में धोखा ही मिलता है। प्यार में धोखा और इसके बाद होने वाली घटनाओं के बारे में आपने  कई बार सुना होगा। आज एक ऐसे प्रेम की कहानी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

जहां चंद पैसों के लिए एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने प्रेमी के शव के 17 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक बैग में भरकर उसे डैम में फेंक दिया। प्यार को शर्मसार करने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा से आई है। चलिए जानते हैं पूरा मामला 

फेसबुक पर हुआ था प्यार

खबरों के अनुसार, कांताटोला रांची झारखंड का निवासी मोहम्मद वसीम अंसारी (26) की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक लड़की से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन, नौकरी के लिए मोहम्मद वसीम को सऊदी अरब जाना पड़ा। इधर, उसकी प्रेमिका को किसी ओर से लव हो गया। वह दूसरे लड़के के साथ लिव-इन में रहने लगी। हालांकि, इसके बावजूद वह मोहम्मद से बात करती थी। 

सऊदी से इंडिया बुलाया

मोहम्मद वसीम को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए इंडिया बुलाया। प्रेमिका से मिलने के लिए वह आया। प्रेमिका ने किराए पर एक गाड़ी बुक की। दिन भर वह मोहम्मद के साथ घूमी। इसके बाद वह चालाकी से उसे एक घर में ले गई। जहां उसने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या से पहले मोहम्मद के साथ मारपीट की गई। उसके पास से चेन, मोबाइल व नकदी लूट ली गई। इसके बाद उसके शव के 17 टुकड़े कर दिए गए और डैम में फेंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपी ओडिशा भाग गए।

क्या बोले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा में छिपे थे। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूला है। उनके पास से चेन, मोबाइल फोन और 3 लाख रुपये बरामद हुए हैं। दोनों ने बताया कि साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है।

टॅग्स :सऊदी अरबझारखंडछत्तीसगढ़हत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह