लाइव न्यूज़ :

वीडियो: शेल्टर होम में 2 बच्चियों को बुरी तरह पीटती दिखी महिला, बाल पकड़कर जमीन पर भी पटका, हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: June 5, 2023 21:09 IST

वीडियो के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के कांकेर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि "हमने इसका संज्ञान लेते हुए संस्था के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं, कल इसे लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी। हमें पता चला है कि यह कुछ महीने पहले की घटना है। हम इस पर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दो बच्चियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शेल्टर होम की महिला को इन्हे बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद इस पर कार्रवाई भी हुई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनाथ बच्चों के लिए बने एक शेल्टर होम में एक महिला द्वारा दो बच्चियों को मारते और पिटते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है जो अब जाकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो के वायरल हुए काफी देर हो गया है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन अब इस पर कार्रवाई की बात सामने आई है। 

वीडियो में दिखने वाली महिला को लेकर यह दावा है कि वह पहले भी बच्चों के साथ इस तरीके की हरकत कर चूकी थी और शेल्टर होम के कर्मचारियों द्वारा शिकायत किए जाने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता था। हालांकि मीडिया के कई और रिपोर्ट में यह दावा है कि महिला ने वीडियो वायरल होने के बाद अपनी गलती मान ली है और आगे ऐसी हरकत नहीं करनी की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला एक बच्ची को खूब पीट रही है। वह कभी उसे मार रही है तो कभी उसे उठाकर जमीन पर पटक दे रही है। यही नहीं महिला को बच्ची को तमाचे मारते और उसके बाल भी खिंचते हुए उसे देखा गया है। इसके अलावा उसे घसीटते हुए बिस्तर पर भी फेंकते हुए देखा गया है। 

महिला यही नहीं रूकती है और वह एक दूसरी बच्ची को भी मारती और पिटती है। महिला को दोनों बच्चियों को धमकाते हुए भी देखा गया है। वीडियो में कुछ और महिलाओं को भी देखा गया है लेकिन कोई उन बच्चियों की मदद नहीं करता है और वे इसी तरीके से मार खाती हुई देखी जाती है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर का है जहां के शिवनगर में यह शेल्टर होम स्थित है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान शेल्टर होम की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी के रूप में हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा है कि "कोई इतना वहशी कैसे हो सकता है?तस्वीरें विचलित करती हैं लेकिन ज़रूरी हैं अपराधी को सज़ा मिले, हमारे साथी @zulfikarcg की रिपोर्ट है कांकेर का अनाथालय है,आरोप है कि यहां कि प्रोग्राम मैनेजर कुछ यूं ही हैवानियत दिखाती है देखिये क्या समाज बनाया है हमने।" 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के कांकेर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला का भी बयान सामने आया है। शुक्ला ने कहा है कि "हमने इसका संज्ञान लेते हुए संस्था के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं, कल इसे लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी। हमें पता चला है कि यह कुछ महीने पहले की घटना है। हम इस पर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।" 

टॅग्स :क्राइमछत्तीसगढ़वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने