लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के पूर्व ASI के बेटे-बहू ने किया कत्ल, शव को सीमेंट से भरे ट्रंक में छिपाया; दिल्ली में कपल गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 25, 2025 09:11 IST

Chhattisgarh Murder: प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि रायपुर के वकील अंकित उपाध्याय और उनकी पत्नी ने पीड़ित किशोर पैकरा की हत्या की साजिश रची थी

Open in App

Chhattisgarh Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसी साल सीमेंट के भरे डिब्बे में लाश छिपाने का सनसनी खेज मामला सामने आया, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। ठीक उसी तरह का मामला अब छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां एक कपल ने एक युवक की लाश को सीमेंट से भरे सूटकेस में छिपाया है। दरअसल, रायपुर के के एक रिहायशी इलाके में सीमेंट में लिपटे, सूटकेस में स्टील के ट्रंक में रखे और फेंके गए विकलांग व्यक्ति के शव की बरामदगी से शुरू हुई।

हत्या की गुत्थी मंगलवार को जांचकर्ताओं को दिल्ली एयरपोर्ट तक ले गई, जहां उन्होंने एक विवाहित जोड़े को गिरफ्तार किया, जिन पर अपराध का मास्टरमाइंड होने का संदेह है।

रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चलता है कि संदिग्ध रायपुर के वकील अंकित उपाध्याय और उनकी पत्नी ने जमीन दलाली विवाद को लेकर किशोर पैकरा की हत्या की साजिश रची थी।

अंकित, जिनके पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई हैं, और उनकी पत्नी की पहचान उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई, जहां पैकरा का शव मिला था। फुटेज में कथित तौर पर सोमवार को रायपुर के डीडी नगर में एक कार घुसती हुई दिखाई दे रही है। 

क्यों हुआ दिव्यांग का मर्डर?

पुलिस को पता चला है कि पीड़ित, जिसे चलने-फिरने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत थी और वह हांडीपारा के एचएमटी चौक में रहता था, ने अंकित की मदद से मोहदी गांव में एक जमीन का प्लॉट 50 लाख रुपये में बेचा था, लेकिन उसे तय कीमत से 20 लाख रुपये कम मिले थे।

जब पैकरा ने गुम हुए भुगतान के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, तो अंकित और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

चंगोराभाठा गांव के अंकित ने कथित तौर पर पैकरा की हत्या करवा दी, जब उसने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी। गिरफ्तार किए गए दंपति को मंगलवार देर रात रायपुर लाया गया।

टॅग्स :Raipurहत्याक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?