लाइव न्यूज़ :

बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश, असफल होने पर 14 वर्षीय को जिंदा जलाया, मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2020 14:18 IST

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो युवकों ने घिनौना काम किया। एक 14 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश की। असफल रहने पर दोनों ने उसे जिंदा जला दिया। उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र में इस महीने की 22 तारीख को दो युवकों ने एक बालिका को जलाकर मारने की कोशिश की थी। बालिका को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेमेतराः जिले में दो युवकों ने बलात्कार करने में कथित रूप से असफल होने के बाद 14 वर्षीय बच्ची को जिंदा जला दिया। बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र में इस महीने की 22 तारीख को दो युवकों ने एक बालिका को जलाकर मारने की कोशिश की थी।

बालिका को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीते सोमवार को 22 वर्षीय और 13 वर्षीय आरोपियों ने बालिका का गांव में उसके घर के करीब बलात्कार करने की कोशिश की।

जब बालिका ने इसका विरोध किया तब उन्होंने बालिका पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बालिका को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए रायपुर भेज दिया गया।

अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने बालिका का बयान कराया गया। उन्होंने बताया कि बालिका के बयान के आधार पर रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर बेमेतरा पुलिस को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बांदा में युवती पर तेजाब फेंका

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में ई-रिक्शा से घर जा रही एक युवती पर बाइक सवार तीन लोगों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब से युवती का चेहरा और गला झुलस गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि बुधवार को सर्वोदय नगर मुहल्ले के रहने वाले तेजनारायण की बेटी तृप्ति (24) नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कार्यालय में अपने पति से चल रहे विवाद पर बयान दर्ज करवाकर ई-रिक्शे से घर लौट रही थी।

इस दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन लोग उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसके पति संतराम तिवारी, ननदोई (पति के बहनोई) जागेश्वर शुक्ला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही झुलसी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि तेजाब पड़ने से युवती का गला और चेहरा झुलस गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़रेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?