लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सुरक्षाबल से मुठभेड़ के दौरान 2 नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:02 IST

इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गुंडाधुर पर पांच लाख रूपए का इनाम घोषित है। मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत् सूचना की प्रतीक्षा है। सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक इनामी नक्सलवादी समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने शनिवार को ‘भाषा’ को बताया कि सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मनकापाल गांव के करीब जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलवादियों की पहचान नक्सलियों के मलांगिर एरिया कमेटी के लोकल गुरिल्ला स्क्वाड :स्थानीय छापामार दस्ता: के कमांडर गुंडाधुर और डिविजनल कमेटी मेंबर विनोद के अंगरक्षक आयतु के रूप में की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गुंडाधुर पर पांच लाख रूपए का इनाम घोषित है। मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत् सूचना की प्रतीक्षा है। 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को भाषा को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था।

पल्लव ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में माओवादियों के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश समेत लगभग 20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद गीदम थाना से डीआरजी के दल को रवाना किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरजी का दल जब नीलगुड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना