लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, पांच युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2019 13:47 IST

आरोपियों के घर में घुसते ही उसकी बड़ी बहन पिछले दरवाजे से जान बचाकर भाग गई थी।

Open in App

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर देर रात 15 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने गोचरण राठिया (26 वर्ष), संजय राठिया (19 वर्ष), माधव राठिया (21 वर्ष), सुगन राठिया (21 वर्ष) और नूतन राठिया (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

अग्रवाल ने बताया कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात 10 बजे गोचरण राठिया अपने चार साथियों के साथ बालिका के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। बालिका ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसके माता पिता धान की फसल और मवेशियों की रखवाली के लिए खेत गए थे।

आरोपियों के घर में घुसते ही उसकी बड़ी बहन पिछले दरवाजे से जान बचाकर भाग गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरघोड़ा थाने की पुलिस ने गुरुवार रात बालिका की रिपोर्ट पर गोचरण राठिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :गैंगरेपछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने