लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या मामले में कांग्रेस नेता समेत 11 गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 20:40 IST

पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान विकास तालुकदार के रूप में की और बाद में उसके एक मित्र नीलरतन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मंडल ने हत्या के लिए रचे गए षड़यंत्र की जानकारी पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की हत्या का है मामलाकांग्रेस नेता और पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को गिरफ्तार असीम राय पर गोली चलाने वाला विकास तालुकदार फरार है

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता और पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है । मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके लिए अध्यक्ष भाजपा नेता को जिम्मेदार मान रहा था। 

कुर्सी के लिए लड़ाई ही इस हत्या की वजह बनी। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस महीने की सात तारीख को पखांजूर कस्बे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली (57), कांग्रेस पार्टी के पार्षद विकास पाल (47) और जितेंद्र बैरागी (37) समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पटेल ने बताया कि असीम राय पर गोली चलाने वाला विकास तालुकदार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सात जनवरी को पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने पखांजूर शहर के सभी सीसीटीव्ही का अवलोकन किया तब जानकारी मिली कि मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों ने घटना के दिन असीम राय का उनके कॉम्प्लेक्स से घर जाने के दौरान पीछा किया और मोटरसाइकिल में पीछे बैठे आरोपी ने राय पर गोली चलाकर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान विकास तालुकदार के रूप में की और बाद में उसके एक मित्र नीलरतन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मंडल ने हत्या के लिए रचे गए षड़यंत्र की जानकारी पुलिस को दी। पटेल ने बताया कि पखांजूर क्षेत्र के निवासी सोमेंद्र मंडल, सुरजीत और रीपन ने नीलरतन से कहा था कि कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, विकास पाल और जितेंद्र बैरागी भाजपा नेता असीम राय की हत्या करवाना चाहते हैं। इसके बाद नीलरतन ने असीम राय की हत्या के लिए अपने मौसेरे भाई शार्प शूटर विकास तालुकदार और जयंत विश्वास की मुलाकात सोमेंद्र से करवायी। 

राय की हत्या के लिए नीलरतन, विकास और जयंत ने सात लाख रुपए की सुपारी ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने सोमेंद्र मंडल को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। सामेंद्र ने असीम की हत्या में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और उसकी कुर्सी खतरे में थी। उन्होंने बताया कि पार्षद विकास पाल को डर था कि उसका पखांजूर में होटल का अवैध निर्माण भी तोड़ा जायेगा, और दोनों ही इसके लिए असीम राय को जिम्मेदार मानते थे। 

उन्होंने बताया कि जितेंद्र बैरागी की भी असीम राय के साथ पुरानी रंजिश थी और वह भी राय को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके बाद तीनों ने सोमेंद्र को राय की हत्या करवाने की जिम्मेदारी दी। हत्या के लिये पैसे की व्यवस्था बप्पा गांगुली और विकास पाल ने किया तथा जितेन्द्र बैरागी को राय की रेकी करने की जिम्मेदारी दी गयी। जितेंद्र बैरागी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर राय की रेकी की। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पैसे मिलने के बाद नीलरतन ने पिस्टल खरीदा और विकास तालुकदार ने अपने अन्य साथी गोपीदास के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने गोपीदास के घर से मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपए और अन्य सामान बरामद कर लिया है। विकास की तलाश की जा रही है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :छत्तीसगढ़हत्याBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला