लाइव न्यूज़ :

चरखी दादरीः लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की चुन्नी से गला दबाकर हत्या की, थाने पहुंचकर पुलिस के सामने जुर्म कबूला, दो बच्चे की मां ने आठ माह पहले पति को छोड़ा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2023 19:30 IST

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सरोज के साथ सह-जीवन संबंधों में रहने वाले संदीप ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देफर्श पर उसकी प्रेमिका सरोज का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। शादी बादशाहपुर में हुई थी एवं उसके दो बच्चे हैं।

भिवानीः हरियाणा के चरखी दादरी में सह-जीवन संबंधों में रह रहे एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी साथी की हत्या करने के बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। शहर के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सरोज के साथ सह-जीवन संबंधों में रहने वाले संदीप ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया।

राजकुमार ने बताया कि जब पुलिस उसे लेकर किराये के उसके मकान पर पहुंची तो वहां फर्श पर उसकी प्रेमिका सरोज का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सरोज (35) मूलरूप से कलियाणा गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी बादशाहपुर में हुई थी एवं उसके दो बच्चे हैं।

पति से अनबन होने के कारण वह पिछले आठ माह से बलकरा गांव के संदीप के साथ चरखी दादरी में वार्ड नंबर 16 में एक किराये के मकान में रह रही थी। संदीप पेशे से चालक है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम ही संदीप घर आया था और शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद बाद संदीप ने सरोज की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

राजकुमार ने बताया कि फिर संदीप सिटी थाने पहुंच गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने सरोज की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा पुलिस को इस हत्या में इस्तेमाल की गयी चुन्नी भी बरामद हुई। राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए