लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड सोनू पंजाबन के खिलाफ चार्जशीट दायर, लेडी डॉन के नाम से है मशहूर

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2018 01:03 IST

सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को दिल्ली का लेडी डॉन भी कहा जाता है। 40 साल की सोनू को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है और 2014 में तिहाड़ जेल से छूटी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्चः राष्ट्रीय राजधानी में लेडी डॉन नाम से मशहूर सोनू पंजाबन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने वेश्यावृत्ति और अपहरण के मामले में चार्जशीट फाइल कर दी है। उसे पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट फाइल करने के बाद बताया कि इस मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी। दिल्ली पुलिस ने सोनू के सहयोगी संदीप के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है। 

चार्जशीट में बताया गया है कि संदीप सोनू पंजाबन के कहने पर ही नाबालिग लड़कियों को अपहरण करता था। फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था। दोनों पर अपहरण, दुष्कर्म, आपराधिक साजिश और नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले दर्ज हैं। 

सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को दिल्ली का लेडी डॉन भी कहा जाता है। 40 साल की सोनू को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है और 2014 में तिहाड़ जेल से छूटी थी। तिहाड़ से रिहा होने के बाद वो फिर से इसी धंधे में लिप्त हो गई थी। दूसरी बार उसकी गिरफ्तारी एक 16 साल की लड़की को वेश्यावृति के धंधे में डालने के आरोप में हुई थी। 

अगस्त 2014 में 16 साल की किशोरी अपने घर के पास से संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। करीब 3 साल के बाद वो बच्ची किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया था। 

पीड़िता को घर के पास से ही 2 युवकों ने उसे अगवा कर लिया था। बाद में उन्होंने उसे खुद को सोनू पंजाबन बताने वाली महिला के सामने पेश किया था। इसके बाद काफी समय तक सोनू पंजाबन ने लड़की से वेश्यवृति करवाई और बाद में उसे लखनऊ के एक दलाल के हाथों बेच दिया था। इस दौरान लड़की गर्भवती भी हुई तो उसका अबॉर्शन कराया गया था

दिल्ली पुलिस क्राइंम ब्रांच की स्पेशल टीम ने काफी दिनों तक सोनू पंजाबन की तलाश की थी। सोनू का नाम सेक्स रैकेट की दुनिया में एक चर्चित नाम है। वो खुद एक समय पर कॉल गर्ल रह चुकी है। वह उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी से बरामद हुई थी, लेकिन उस वक्त पुलिस की जांच में सोनू बचकर निकल गई थी। 

इसके बाद उसकी मुलाकात विजय नाम के एक शख्स से हो गई थी। दोनों ने शादी की, लेकिन कुछ दिनों बाद विजय यूपी पुलिस के हाथों मारा गया। इसके बाद उसकी दोस्ती दीपक नाम के शख्स से हुई। पुलिस एनकाउंटर में वो भी मारा गया, लेकिन दीपक के भाई के साथ मिलकर गीता जिस्म के कारोबार की सीढ़ियां चढ़ती चली गई और गीता से सोनू पंजाबन बन गई।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला