लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप एक षड़यंत्र : अखाड़ा परिषद

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:53 IST

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "चिन्मयानंद के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप एक षड़यंत्र हैं। उन्हें जबरन वसूली के मामले में झूठा फंसाया गया है।

Open in App

कानून की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपने रुख में बदलाव करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आज कहा कि वह एक षड़यंत्र के शिकार हुए हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "चिन्मयानंद के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप एक षड़यंत्र हैं। उन्हें जबरन वसूली के मामले में झूठा फंसाया गया है।"

इससे पहले 21 सितंबर को अपने बयान में साधु संतों की शीर्ष संस्था अखाड़ा परिषद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर कानून की छात्रा द्वारा लगाये गये आरोपों को 'शर्मनाक' बताया था और उन्हें निकाले जाने का संकेत भी दिया था। यह पूछने पर कि क्या स्वामी चिन्मयानंद को परिषद से निकाला जा सकता है, गिरी ने कहा कि इस बारे में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लिया जायेगा।

हालांकि, परिषद के महामंत्री हरिगिरी महाराज ने कहा कि अदालत में विचाराधीन होने के कारण कल की बैठक में इस मामले के आने की संभावना नहीं है। भाषा सं दीप्ति पाण्डेय पाण्डेय

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला