लाइव न्यूज़ :

नशे में गाड़ी चलाकर पत्रकार को जानलेवा टक्कर मारने वाले IAS अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 1, 2020 19:40 IST

बशीर के परिवार और मीडियाकर्मियों ने निजी केआईएमएस अस्पताल में बशीर को मिल रहीं ‘पांच सितारा सुविधाओं’ पर विरोध दर्ज कराया जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देखुद डॉक्टर वेंकटरमन ने हादसे के नौ घंटे बाद पुलिस को अपने खून के नमूने जांच के लिए लेने की अनुमति दे दी।इससे पहले वह यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गये। करीब 17 घंटे बाद उनकी गिरफ्तारी दिखाई गयी।

आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन के खिलाफ शनिवार को एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया जिसमें उन्हें पिछले साल अगस्त में नशे की हालत में कार चलाते हुए पत्रकार को जानलेवा टक्कर मारने के मामले में प्रथम आरोपी बनाया गया है। कार में अधिकारी के साथ महिला मित्र वफा फिरोज भी थी जो मामले में दूसरी आरोपी हैं। उन पर अधिकारी को गलत तरह से कार चलाने के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया है।

मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के विशेष जांच दल ने यहां न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष करीब 70 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में 100 गवाहों की सूची है और साक्ष्य के रूप में 75 सामग्री जमा की गयी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसमें कहा गया है कि 33 वर्षीय अधिकारी नशे में थे और पिछले साल तीन अगस्त को आधी रात को एक निजी पार्टी से लौटते समय तेजी से कार चला रहे थे। तेज कार से मोटर साइकिल पर जा रहे पत्रकार के एम बशीर को टक्कर लग गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

खुद डॉक्टर वेंकटरमन ने हादसे के नौ घंटे बाद पुलिस को अपने खून के नमूने जांच के लिए लेने की अनुमति दे दी। इससे पहले वह यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गये। करीब 17 घंटे बाद उनकी गिरफ्तारी दिखाई गयी।

बशीर के परिवार और मीडियाकर्मियों ने निजी केआईएमएस अस्पताल में बशीर को मिल रहीं ‘पांच सितारा सुविधाओं’ पर विरोध दर्ज कराया जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। उन पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सेवा से निलंबित किये जाने के साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। राज्य सरकार ने गुरूवार को उनके निलंबन की अवधि 90 दिन और बढ़ा दी। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट