लाइव न्यूज़ :

चंद्रपुरः 3 दिन में 5 की मौत?, जंगल में तेंदू पत्ता इकट्ठा करने गए थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 18:22 IST

चंद्रपुरः परिवार को प्रारंभिक मुआवजा दिया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम मुआवजा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देघटना ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) के बफर जोन के अंतर्गत मुल रेंज में घटी। शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।पिछले तीन दिनों में जिले में बाघ के हमलों में पांच व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

चंद्रपुरः पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सोमवार सुबह एक बाघ के हमले में 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में बाघ के हमले में जान गंवाने वाली यह पांचवीं महिला है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भदुरनी गांव निवासी भुवनेश्वरी भेंद्रे (30) पर सुबह करीब सात बजे एक बाघ ने उस समय हमला किया, जब वह अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ जंगल में तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही थी। यह घटना ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) के बफर जोन के अंतर्गत मुल रेंज में घटी।

अधिकारी ने बताया कि शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार को प्रारंभिक मुआवजा दिया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम मुआवजा दिया जाएगा। पिछले तीन दिनों में जिले में बाघ के हमलों में पांच व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

दस मई को सिंदेवाही वन क्षेत्र में तेंदू पत्ता इकट्ठा करते समय तीन महिलाओं को बाघ ने मार डाला था। अगले दिन मुल तहसील अंतर्गत चिचपल्ली रेंज में तेंदू पत्ता इकट्ठा करते समय 65 वर्षीय एक महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। तेंदू पत्ता का उपयोग 'बीड़ी' बनाने के लिए किया जाता है और इन पत्तों को इकट्ठा करना इस क्षेत्र में आय का एक प्रमुख स्रोत है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट