लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Crime News: मोहाली में महिला मित्र की हत्या, उसकी कार लेकर भागा प्रेमी अनस कुरैशी शाहाबाद में दुर्घटना का शिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2024 17:34 IST

Chandigarh Crime News: प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अनस कुरैशी (30) एकता के लौटने के तुरंत बाद उसके घर पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देइलाके के सीसीटीवी फुटेज में कुरैशी एकता के घर से बाहर आता।कार से भागता हुआ नजर आ रहा है। हरियाणा में शाहाबाद के समीप एक दुर्घटना का शिकार हो गया।

Chandigarh Crime News:पंजाब के मोहाली जिले में 27 वर्षीय महिला मित्र की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसकी कार लेकर भागा एक व्यक्ति हरियाणा में एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के खरार क्षेत्र में एकता (27) अपने घर में मृत पायी गयी और उसके गले पर धारदार हथियार के प्रहार के कई घाव थे। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने कहा कि यह वारदात खरार के सन्नी एन्क्लेव में शनिवार को तड़के हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अनस कुरैशी (30) एकता के लौटने के तुरंत बाद उसके घर पहुंचा था। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में कुरैशी एकता के घर से बाहर आता और उसकी कार से भागता हुआ नजर आ रहा है।

पुलिस का कहना है कि करीब 70 किलोमीटर का सफर करने के बाद कुरैशी हरियाणा में शाहाबाद के समीप एक दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि कुरैशी का चंडीगढ़ के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी तब उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और चंडीगढ़ में ढाबा चलाता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?