लाइव न्यूज़ :

चंदौसीः महिला दारोगा से अभद्रता, दो सिपाही अरेस्ट, कार सवार दो सिपाहियों ने पीछा कर की बदतमीजी कर दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2023 14:16 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक की ड्यूटी मंगलवार रात चंदौसी के मेला गणेश चौथ में लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया।इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की।आरोपियों की पहचान रविंद्र और पवन चौधरी के रूप में हुई है।

संभलः संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक की ड्यूटी मंगलवार रात चंदौसी के मेला गणेश चौथ में लगी थी।

वह बुधवार को ड्यूटी से वापस जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिला दारोगा ने जब संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की।

कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रविंद्र और पवन चौधरी के रूप में हुई है। उनके खिलाफ छेड़खानी तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया